लखनऊ, सितम्बर 10 -- गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी (45) पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल विनोद की गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। विनोद कुमार साहनी परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह, आकाश सिंह, सुभाष सिंह और 5-7 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक विनोद...