नई दिल्ली, अगस्त 20 -- कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में पिछले 7-8 सालों से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में गड़बड़ी की खबरें आ रही हैं। दोगुने, तीगुने और चौगुने रेट पर कॉन्ट्रैक्ट दिए जा रहे हैं। अंदर की उसकी विशेषताएं कम किए गए। तो यह कह देना कि इसमें कोई संदेह नहीं था, यह गलत है। संदेह तो था इसमें। कॉमनवेल्थ के समय भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अंदर के अधिकारियों ने उन्हें बताया। खोदा पहाड़ लेकिन चुहिया भी नहीं निकली। 2G में भी कहा कि अंदर के अधिकारियों ने उन्हें बताया। मानो अधिकारियों के पास और कोई काम नहीं है सिवाय दिन भर अरविंद केजरीवाल को फोन करने के। उन सब बातों से कुछ नहीं निकला। इसलिए जो इंसान सफेद झूठ बोल सकता है, वह वही कहानी बार-बार दोहराता रहेगा तो मुझे नहीं लगता कि अरविंद केजरीवाल के अंधभक्त भी उसकी बात मानेंगे। ...