प्रयागराज, अप्रैल 1 -- आंधी-पानी के कारण मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। अचानक बिजली गुल होने से ब्लैकआउट जैसे हालात बन गए। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बंद हो गईं, जिससे रात में आवागमन करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाइट शिफ्ट खत्म कर सिविल लाइंस से घर लौट रहे लोगों को हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आया। धूमनगंज निवासी राजीव कुमार ने बताया कि रात में बाइक चलाना बेहद मुश्किल हो गया था। सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में भी स्ट्रीट लाइट बंद थीं और कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। तेज हवाओं के बीच सड़क पर हादसे का खतरा बना हुआ था। केवल कुछ निजी कंपनियों के दफ्तरों की लाइटें ही जल रही थीं। किसी तरह ओवरब्रिज पार कर वह धूमनगंज पहुंचे। इसी तरह पुराने शहर की ओर जा रहे एक कार सवार युवक प्रशा...