रांची, अप्रैल 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में अपनी जड़ों को मजबूत करने के अभियान के तहत मंगलवार को रांची के नगड़ी स्थित सरना जतरा मैदान में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा एक भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आप के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी सुशील सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरीय समाजसेवी शनि उरांव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह भी पढ़ें- हम पार्टी ने अतरी में बनाए ढाई सौ नए सदस्य पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का टोपी और पट्टा पहनाकर स्वा...