बागपत, मार्च 19 -- बागपत। बागपत सहकारी चीनी मिल द्वारा प्रदेश में सबसे पहले किसानों को गन्ने का भुगतान कर रिकॉर्ड बनाया है। अब तक का गन्ने का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि अब तक 31.1 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। गन्ने से 11.50 प्रतिशत परता प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बागपत शुगर मिल ने प्रदेश में सबसे पहले किसानों को गन्ना का शत प्रतिशत भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि सात से 16 मार्च तक 8.74 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि मिल को साफ सुथरा, पत्ती व जड़ रही गन्ना आपूर्ति करें, जिससे चीनी मिल अधिक से अधिक परता प्राप्त कर समय से किसानों को गन्ने का भुगतान कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...