चित्रकूट, मार्च 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में क्षय रोग से निजात दिलाने के लिए मरीजों को मुख्यालय से लेकर हेल्थ वेलनेस सेंटर व आशा कार्यकर्ता स्तर तक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। नियमित दवा सेवन और पूरा कोर्स करने का रोगियों को बेहतर फायदा भी मिल रहा है। टीबी की सबसे खतरनाक स्तर माने जाने वाले एमडीआर पीड़ित 88 रोगी भी पूरा कोर्स कर स्वस्थ हो गए है। जिले में इस वर्ष पिछले जनवरी माह से अब तक 463 टीबी रोगी मिले है। जबकि इसके पहले वर्ष 2025 में 3050, वर्ष 2024 में 2868 व वर्ष 2023 में टीबी रोगियों की संख्या 2639 रही है। जिला पीटीएम समन्वयक विवेक मिश्र का कहना है कि जिले की अब तक 70 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी है। मौजूदा समय पर करीब 95 फीसदी टीबी रोगी नियमित दवा सेवन व पूरा कोर्स करने से स्वस्थ हुए है। बताया कि पिछले वर्ष रेडक्रास सो...