मुरादाबाद, जुलाई 18 -- मौसम विभाग की तरफ से मुरादाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटों के बाद झमाझम बारिश का मजबूत सिस्टम बन जाने की संभावनाएं जाहिर की गई हैं। विभाग के मुताबिक सामान्य से भारी बारिश देने वाले मानसूनी बादल अभी यूपी के पूर्वी हिस्सों में डेरा जमाए हैं और अब ये धीरे-धीरे करके पश्चिम की तरफ बढ़ रहे हैं। जिसके असर से मुरादाबाद में रविवार सुबह तक आसमान काफी घने काले बादलों से घिर सकता है और खूब झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। आसमान पर छाने वाले ये मानसूनी बादल तेज बौछारें बरसाने के साथ ही आसमानी बिजली कड़कने के साथ खूब गरज भी सकते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में मानसून फिर सक्रिय, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी अगले छह से सात दिनों तक मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में झमाझम मानसूनी बारिश का सिलसिला बना ...