मुंगेर, जून 27 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के पूरबसराय थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक कपड़ा व्यवसायी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिलावरपुर निवासी 30 वर्षीय हसरत अली उर्फ टीपू के रूप में हुई है। वह पूरबसराय थाने के सामने वाली गली में गंभीर रूप से जख्मी हालत में पाया गया था। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि पुलिस दुर्घटना और हत्या दोनों बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। थाने के सामने तड़पता मिला युवक, सिर और हाथ पर गहरे जख्मः जानकारी के अनुसार, हसरत अली उर्फ टीपू शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपनी बाइक से घर से निकला था। देर रात स्थानीय लोगों ने उसे पूरबसराय थाने के सामने स्थित गली में लहूलुहान स्थिति में तड़पते द...