पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार युवक की पूरनपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक महिला सहित चार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर जपती के रहने वाले मुकेश (25) पुत्र सीताराम की रिश्तेदारी बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्यूरापुर में है। शुक्रवार को मुकेश बाइक से न्यूरापुर जा रहे थ। उनके साथ बाइक पर उनकी साली आरती पत्नी दिनेश, मुकेश की 3 वर्षीय बेटी आरोही, बेटा कृष्णा और दुर्वेश पुत्र दिनेश भी बैठे हुए थे। पूरनपुर मैगलगंज हाईवे पर घुंघचाई गांव से पहले अनियंत्रित गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश और आरती सहित तीनों बच्चे घायल हो गए। उन्हें ...