पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। पूरनपुर में बॉयलर खराब होने से बंद हुई चीनी मिल पांच दिन बाद भी नहीं चल सकी। इसको लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान पूरनपुर सहकारी चीनी मिल के मुख्यगेट पर एकत्रित हुए। किसानों ने मिल के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने गन्ना आयुक्त का पुतला फूंका। प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने कहा कि पटला पूजन में नेता और जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढकर फोटो खिंचवाए। चीनीमिल पांच दिनों से बंद है। किसी जनप्रतिनिधि ने किसानों की सुध नहीं ली और मिल चलवाने के प्रयास भी नहीं किए गए। किसानों ने गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार के खिलाफ भी नारेबाजी की। उसके बाद डीसीओ से मिलकर शीघ्र मिल चलवाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.