पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। पूरनपुर में खेत में लगी मोटर सही करते समय संविदा बिजली कर्मचारी करंट लगाने से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा के रहने वाले दिनेश कुमार पुत्र रूपन संविदा बिजली कर्मचारी थे। वह पूरनपुर ग्रामीण बिजली घर के गोपालपुर फीडर में तैनात थे। सोमवार शाम दिनेश कुमार अपने खेत पर लगी मोटर से सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान करंट लगने से वह झुलस गए। जानकारी लगने पर परिजनों ने उन्हें पूरनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिनेश को गंभीर हालत में पीलीभीत रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची प...