लखनऊ, दिसम्बर 13 -- मोहनलालगंज में अभिभावकों और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पूरनपुर प्राइमरी स्कूल का विलय निरस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों का दावा था कि बीएसए ने पहली जुलाई को पूरनपुर प्राइमरी स्कूल का विलय 2.8 किमी. दूर स्थित कम्पोजिट स्कूल शिवढरा में कर दिया था। स्कूल की दूरी ज्यादा होने और बीच में रिंग रोड पार कर जाने की वजह से स्कूल के 90 फीसदी बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी थी। अभिभावक स्कूल की अधिक दूरी और हादसे के डर से बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे थे। अब विलय समाप्त होने के बाद शनिवार से पूरनपुर प्राइमरी स्कूल में कक्षाएं लगेंगी। मोहनलालगंज में अभिभावकों व ग्रामीणों ने पूरनपुर प्राइमरी स्कूल का विलय निरस्त करने की मांग बीते शनिवार को मोहनलालगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर की थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया था कि बेसिक शिक्षा...