पीलीभीत, जुलाई 1 -- पूरनपुर। सामूहिक विवाह योजना में क्षेत्र साढ़े तीन सौ अधिक जोड़ो ने पंजीकरण कराया है। बुधवार को यह जोड़े पीलीभीत में होने वाले सामूहिक विवाह योजना में विवाह बंधन में बंधेंगे। बुधवार को पीलीभीत की मंडी समिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। पूरनपुर क्षेत्र से इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए ने जोड़ों ने आवदेन किया था। भौतिक सत्यापन के बाद 364 पात्र जोड़े चयनित किए गए। यह जोड़े सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत विवाह बंधन में बंधेगे। बीडीओ हेमंत कुमार यादव ने बताया कि सभी चयनित जोड़ों की सूची भेज दी गईं। योजना के अंर्तगत विवाह संपन्न कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...