नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, का. सं.। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को मनोज यादव उर्फ मनोज कैरा के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है। कैरा को पूर्व विधायक नरेश बाल्यान से जुड़े मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू द्वारा संचालित कथित संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़ा है। कोर्ट ने अब मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को तय की है। इस बीच, कोर्ट ने आरोपी नरेश बाल्यान सहित अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर कपिल सांगवान और अमरदीप लोचब के खिलाफ भी पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...