मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रहा है। इसकी दिशा में पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार के 543 रेल इंजनों में अत्याधुनिक 'कवच' प्रणाली लगाने का काम पूरा कर लिया है। इसके लगने से वैशाली, सप्तक्रांति, संपर्क क्रांति, सरयु यमुना, शहीद, स्वतंत्रता सेनानी जैसी प्रमुख ट्रेनों में सफर अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है। इसे लेकर पूमरे ने रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है।

रिपोर्ट की जानकारी बोर्ड को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, बीते जनवरी से जुलाई तक पूमरे में 151 नए इंजनों में कवच प्रणाली 4.0 लगाए गए हैं। इसके साथ ही पुराने इंजनों में भी चरणबद्ध तरीके से यह तकनीक लगाई जा रही है। अब तक कुल 543 इंजनों में कवच इंस्टॉल हो चुका है। बताया गया है कि कवच एक स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्...