मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेहतर कमाई करने वाले टी-100 स्टेशनों की सूची जारी की है। इसमें बिहार के 77, झारखंड के 15 और उत्तर प्रदेश के 08 स्टेशन शामिल है। इसमें पटना पहले स्थान पर है। वहीं, उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर पहले और पूमरे में दूसरे स्थान पर है। टी-20 में बिहार के 17, झारखंड के दो और यूपी का एक स्टेशन शामिल है।पूमरे की ओर से मंगलवार को जारी सूची में बिहार में पटना पहले, मुजफ्फरपुर दूसरे, दानापुर तीसरे, गयाजी चौथे, दरभंगा पांचवें, समस्तीपुर छठे, राजेंद्रनगर पटना सातवें, पाटलिपुत्र आठवें, आरा नौवें, बक्सर 10वें, बरौनी 11वें, सहरसा 12वें, हाजीपुर 13वें, बापूधाम मोतिहारी 14वें, किउल 15वें, सासाराम 16वें, देहरी ऑन सोन 17वें, खगड़िया 18वें, रक्सौल 19वें और 20वें ...