पटना, अगस्त 10 -- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने इस रेलखंड के रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। उन्होंने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए संरक्षित रेल परिचालन के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आरा जं. पर चल रहे निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने का निर्देश दिया। पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ उन्नत व आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा। महाप्रबंधक ने आरा जं. पर नवनिर्मित सिक लाइन शेड, कोचिंग डिपो आरा का निरीक्षण के उपरांत उद्घाटन किया। आरपीएफ बैरक सह पोस्ट, आरा एवं रेलवे कॉलोनी, आरा ...