पूनावाला ने एक्स बायो से भाजपा हटाया, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स प्रोफाइल में अपना परिचय बदल दिया है। नए बायो में भाजपा का जिक्र नहीं हैं। इसके बाद उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। शहजाद पूनावाला ने इस संबंध में बार-बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नए बायो में पूनावाला ने 'धर्म- इस्लाम, संस्कृति- हिंदू, विचारधारा, भारतीय- लेखक, जीएसटी की यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी लिखा है। पूनावाला ने नए बायो का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कुछ दिन पहले पूनावाला ने भाजपा छोड़ने के संकेत देते हुए कहा था कि सक्रिय राजनीति से आगे बढ़ने का समय आ गया है। यह भी पढ़ें- कौन हैं शहजाद पूनावाला? कांग्रेस से शुरुआत, PM मोदी की तारीफ से BJP में एंट्री; अब दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.