पूनम ने 222 वोट से जीत दर्ज की
गुड़गांव, मई 11 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। बावल ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर पांच के उपचुनाव में पूनम ने 222 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी रीना को पराजित किया। 2501 वोट में से पूनम को 1351 वोट मिले। इस मतदान में वार्ड के तीन गांवों झाबुआ, शेखपुर व दुल्हेड़ा कला के मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इस वार्ड की सदस्य सुमन देवी के निधन के बाद यह उपचुनाव हुआ। मतगणना का कार्य रविवार देर रात तक चला। डहीना खंड के गांव फतेहपुरी टप्पा डहीना में पूर्व सरपंच अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए हुए उपचुनाव में मुकेश कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य मुकाबला मुकेश व संदीप के बीच था। वहीं, पंचायती राज संस्था के तहत ग्रामीण अंचल के 20 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे बेहद ही रोचक रहे। इनमें से 12 वार्डों में पंच निर्विरोध चुने गए, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.