पूनम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
चम्पावत, जून 19 -- चम्पावत। चम्पावत की पूनम राय को समाज शास्त्र विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्वर्ण पदक मिला है। अल्मोड़ा एसएसजे परिसर के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। जीआईसी चौक निवासी जनार्दन राय की पुत्री पूनम राय ने एमए समाजशास्त्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया। वर्तमान में वह समाजशास्त्र विभाग की शोधार्थी भी हैं। विभिन्न विषयों पर अकादमिक अध्ययन व शोध कार्य कर रही हैं। उनकी उपलब्धि पर तमाम लोगों ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- पूनम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया यह भी पढ़ें- छात्रों के डीएनए में विवेकानंद और चाणक्य की सोच: राज्यपाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.