दरभंगा, अप्रैल 1 -- कमतौल। उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय, अहियारी की छात्रा पूनम कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की माध्यमिक परीक्षा 2026 में 418 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। वह अहियारी निवासी राजेश कुमार ठाकुर एवं गृहिणी जूही देवी की पुत्री हैं। पूनम की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। रुपौली की श्रुति को किया गया सम्मानितहनुमाननगर। मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले में छठा स्थान हासिल करने वाली उच्च माध्यमिक विद्यालय, रुपौली की छात्रा श्रुति सुमन को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्रा के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य निलय कुमार ने की। इस दौरान श्रुति सुमन को मोमेंटो एव...