वाराणसी, अप्रैल 14 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। लच्छापुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय की पूछताछ में आरोपी अजित पटेल ने बताया कि वर्ष 2022 में हुए एक घरेलू विवाद के दौरान उसकी भाभी पूनम पटेल ने उसे पैर से मुंह पर मारा था। इसी बात की रंजिश उसने मन में पाल रखी थी और उसी का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि लच्छापुर निवासी पूनम पटेल की बीते शनिवार को उसके देवर अजित पटेल ने कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी थी। सुबह करीब 11 बजे पूनम घर के बाहर गेहूं फैला रही थीं, तभी किसी बात को लेकर देवर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर पहले दाहिना पैर काट दिया और फिर सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आ...