गिरडीह, जून 23 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बिहार के लखीसराय जिला में डमी अभ्यर्थी बनकर नीट-यूजी की परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार पूनम कुमारी के माता-पिता उनके कृत्य से काफी मर्मांहत हैं। दोनों का कहना है कि वेलोग बेटी से जेल में मिलने तक नहीं जाएंगे। उनकी बेटी ने पूरे घर और गांव की इज्जत खराब कर दी है। कहा कि वे लोग अभी तक उन्हें पांच हजार रुपए खर्च के लिए दे रहे थे। पता नहीं किस लालच या बहकावे में आकर उन्होंने ऐसा किया है। यह भी पढ़ें- MBBS छात्र ने बनाया NEET स्कॉलर गैंग, कई मेडिकल छात्र, बायोमैट्रिक कर्मी समेत 30 गिफ्तारपूनम कुमारी का परिवार गिरफ्तार छात्रा पूनम कुमारी मूल रुप से बिरनी प्रखंड के बरहमसिया पंचायत के खरटी गांव की है। वह वर्तमान में बीएचयू में बीएससी नर्सिंग की छात्रा है। उसके पिता बालेश्वर प्रसाद राणा का कहना है कि बेटी ने क...