पूतना वध प्रसंग सुन श्रोता हुए भावविभोर
हरदोई, मई 30 -- सवायजपुर। तहसील क्षेत्र के खनिकला जहांनपुर गांव स्थित प्राचीन माता रुखिया देवी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के छठवें दिन कथा व्यास अविचल जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना वध प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था में ही दुष्ट शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। कथा के व्यवस्थापक एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज पाण्डेय ने बताया कि प्रतिदिन सुबह चार बजे से सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा करते हैं। यज्ञाचार्य ओमपाल अवस्थी एवं अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.