उन्नाव, फरवरी 12 -- परियर। क्षेत्र के बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व तक भक्तिमय आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कलाकारों ने कृष्ण लीला में पूतना वध का मंचन किया। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए। रामलीला में दिखाया गया कि जब धरती पर अनाचार, अत्याचार, साधु और धर्म ग्रंथो को जलाया जाने लगा। तब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होता है। इसके बाद श्रीकृष्ण के मामा कंस के आदेश पर पूतना उन्हे अपना दूध पिलाने जाती है लेकिन उसकी ही मृत्यु हो जाती है। कलाकारों ने पूतना वध की लीला का सजीव मंचन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर बाबा बलखंडेश्वर महादेव विकास सेवा समिति के पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में अन्य दर्शक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...