पूर्णिया, जुलाई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा उषा एडुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को समाजसेवी स्व. उषा चंद की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर मौलवी टोला स्थित संस्था के कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 81 यूनिट रक्तसंग्रह किया गया। शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चली इस रक्तदान शिविर में सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के रक्तकोष, रेडक्रॉस ब्लड बैंक, युवा ब्लड सेंटर के रक्त अधिकोष के चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियन की टीम के द्वारा शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा संगठनों, प्रमुख युवाओं द्वारा किये रक्तदान का संग्रह किया गया। शिविर में अत्यधिक गर्मी के बाद भी लोगों में काफी उत्साह का भाव रहा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के...