संभल, फरवरी 15 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के भमौरी पट्टी गांव में रविवार सुबह एक युवती कढ़ाही में पूड़ी बनाते समय गर्म तेल से झुलस गई। परिजन युवती को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे और इलाज कराया। क्षेत्र के गांव भमौरी पट्टी निवासी महिपाल सिंह की बेटी नीतू रविवार सुबह पूड़ी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म कर रही थी। तेल अधिक गर्म हो चुका था। जैसे ही उसने पूड़ी कढ़ाई में डाली। अचानक तेज उछाल के साथ गर्म तेल उसके चेहरे पर आ गिरा। गर्म तेल पड़ते ही युवती का चेहरा झुलस गया और वह दर्द से चीख उठी। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग रसोई में पहुंचे। युवती के पिता महिपाल सिंह उसे तत्काल उपचार के लिए सौंधन स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवती का उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.