अमरोहा, अक्टूबर 27 -- हसनपुर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर तहसील क्षेत्र के पूठ घाट पर लगने वाले मेले के लिए घाट समतल करने का कार्य शुरू हो गया है। इस बार गंगा की मुख्य धार पर मेला लगेगा। मेले की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। घाट के रास्ते भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। अफसरों के मुताबिक 5 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। 2 नवंबर से घाट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो जाएंगे। करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के यहां स्नान करने की उम्मीद है। इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। मेला स्थल को चिन्हित करने के संग समतल करने का कार्य तेजी पर चल रहा है। पार्किंग व मेले की दुकानों के लिए भूमि चयनित की जा चुकी है। पथ प्रकाश व्यवस्था व शौचालय का इंतजाम भी किया जा रहा है। मोबाइल टायलेट का बंदोबस्त भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब पांच वर्ष में पहली बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.