पूठरी कलां-अहमदगढ़ नहर पुल मार्ग के नवनिर्माण का शिलान्यास
बुलंदशहर, मई 9 -- डिबाई। अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पूठरी कलां में शुक्रवार को पूठरी कलां से अहमदगढ़ नहर पुल तक 3.30 किलोमीटर लंबी सड़क के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य 264.17 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह प्रधान, प्रमोद मीणा प्रधान, भीम प्रकाश प्रधान, भूप सिंह प्रधान, डीके शर्मा, इंद्रपाल सिंह, श्याम सुंदर, जेई रिशिपाल, गोविंद चौधरी, प्रधान प्रदीप, श्रीनिवास शर्मा, योगेंद्र सिंह, राजकुमार राघव, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.