फतेहपुर, जुलाई 13 -- फोटो नं.13-सावन माह में भोले की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु सावन के दूसरे दिन भी शिवालयों में पहुंचे भक्त मंदिर परिसरों में शुरू हो गए धार्मिक अनुष्ठान फतेहपुर, संवाददाता। शुक्रवार से सावन की शुरुआत होने के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी लोग भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए। चारों तरफ हर महादेव की गूंज रही। जलाभिषेक के लिए भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। दिनभर लोग दर्शन-पूजन करते रहे। इसके साथ ही लोगों ने घरों और मंदिरों में रुद्राभिषेक भी शुरू करा दिया। सावन के पहले दिन शिव मंदिर चमक उठे थे। मंदिरों में रंग-रोगन के साथ फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी। शहर के ताम्बेश्वर मंदिर में भोर में बाबा का भव्य श्रृंगार करने के बाद पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। इसके बाद यहां दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.