फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां कूष्मांडा की पूजा की गई। शहर से लेकर गांव तक देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की आरती उतारी। जयकारों से परिसर गूंजते रहे। देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हुआ। भक्तों ने विधि विधान के साथ माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। लोगों ने नारियल, चुनरी और फल-फूल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारियों ने बताया कि नवरात्र का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है। उन्हें अष्टभुजा वाली देवी भी कहा जाता है। मान्यता है कि नवरात्र के चौथे दिन इनकी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से रोग, शोक, भय से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है। मां कद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.