मधेपुरा, मार्च 8 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। बाबा नगरी सिंहेश्वर में एक माह तक चलने वाले ऐतिहासिक सिंहेश्वर मेला अपने शबाब पर है। होली के बाद मेला में लोगों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस- प्रशासन को व्यवस्था बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रदेश के अलग- अलग जिले के साथ ही सीमावर्ती नेपाल क्षेत्र से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु मेला घूमने पहुंच रहे हैं। मालूम हो कि होली को लेकर खेल- तमाशा बंद रहने के कारण लोगों की भीड़ पिछले दिनों काफी कम हो गयी थी। लेकिन पिछले दो दिनों से श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गयी है। श्रद्धालु बड़ी तादाद में बाबा की पूजा- अर्चना करने के साथ ही मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। लोगों की भीड़ के कारण सिंहेश्वर मुख्य बाजार में दिनभर जाम की समस्या बनी रही। वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। बता दें कि मेला म...