बोकारो, सितम्बर 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को दुंदीबाद बाजार के प्रांगण में 37 वर्ष से हो रहे अष्टयाम हरि कीर्तन के समापन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं झरिया के विधायक रागिनी सिंह शामिल हुई। पूर्व सांसद एवं विधायक का स्वागत पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश यादव ने अंग वस्त्र एवं राधा कृष्ण के चित्र देकर किया। अतिथियों ने कहा की पूजा से मन में शांति एवं लोगों में प्रेम भाव सदाचार का संचार होता है। हमें इस तरह के आयोजन में बाढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ‌। इस अवसर भाजपा नेता भइया आरएन ओझा,एके वर्मा, हरेराम मिश्रा, मृगेंद्र प्रताप सिंह, विद्या सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश यादव ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर लाल बाबू शाह, सत्येन्द्र सिंह, लाली राय, तेजपाल सिंह, शिव कुमार यादव, लालू यादव, विधान राय...