बोकारो, अक्टूबर 5 -- दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए बिजली विभाग ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 दिनों की विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) शुरू की है। अभियान के तहत खराब बिजली तारों, जर्जर पोल, ढीले कनेक्शन और ट्रांसफार्मरों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। अभियान के दौरान फीडरों की निगरानी, लाइन पेट्रोलिंग, पेड़ की टहनियों की कटाई तथा लो-वोल्टेज की समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान कर समाधान किया जाएगा। साथ ही पूजा पंडालों और मंदिरों में अस्थायी बिजली कनेक्शन एवं अतिरिक्त लोड की जांच भी की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अवैध बिजली उपयोग नहीं करने तथा किसी भी खराबी की सू...