नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- हिंदू धर्म में पूजा के दौरान शंख बजाने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि शंख से निकलने वाली ध्वनि आसपास के वातावरण को पवित्र बनाती है और इससे पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। कई लोग पूजा में रोज शंख बजाते हैं लेकिन इसे सही जगह पर रखना उतना ही जरूरी है। मान्यता है कि शंख को अगर सही दिशा और सही तरीके से ना रखा जाए तो इसका सकारात्मक प्रभाव कम होता है। ऐसे में पूजा वाली जगह पर शंख रखते वक्त कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। शंख को सही तरीके से रखा जाए तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आज जानेंगे शंख को घर में रखने के 7 जरूरी नियमों के बारे में। साथ ही ये भी जानेंगे कि इसे बजाने के सही समय क्या है?शंख को बजाने का सही समय बात करें शंख को बजाने के सही समय की तो इसे घर में होने वाली सुबह औ...