सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- सीतामढ़ी। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इनमें सीतामढ़ी होकर दिल्ली, शकूरबस्ती और अन्य प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली से चलेगी। वापसी में 17 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से ट्रेन खुलेगी।शकूरबस्ती-दरभंगा-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल एक अक्तूबर से 29 नवंबर तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन सीतामढ़ी होकर जाएगी। वापसी में दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक बुधवार को छोड़कर छह दिन परिचालन होगा। यह भी पढ़ें- पूजा के अवसर पर बरौनी होकर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें आनंद विहार-जोगबनी फ...