मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एलएस कॉलेज के प्रांगण में भगवान परशुराम सेवा संघ की ओर से सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन कल 21 अप्रैल को किया जाएगा। इसके लिए पूजा मटकोर सोमवार की शाम होगा। रविवार को एलएस कॉलेज में संघ की ओर से इसकी तैयारी के लिए बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता नित्यानंद शर्मा ने की। बैठक में मधुमंगल ठाकुर ने बताया कि सामूहिक उपनयन संस्कार में अब तक 36 बरुआ का निबंधन किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि समारोह में एलएस कॉलेज की प्रचार्या कन्नू प्रिया बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। यह भी पढ़ें- सौ बटुकों को कराया यज्ञोपवीत संस्कार यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रों के बीच बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व स्वाभिमान की रक्षा को एकजुट होने का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...