कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाषण के दौरान चायल की विधायक पूजा पाल का जिक्र करके सबको चौंका दिया। भरे मंच से उन्होंने कहा कि पूजा पाल की वजह से तीनों सीटें हारें थे, अबकी बार इनकी वजह से वह तीनों सीटे जीतेंगे।गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव में डिप्टी सीएम के इस बयान ने कइयों की नींद उड़ा दी है। भाषण के दौरान पूजा पाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनकी वजह से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा तीनों सीट हारी थी। अबकी बार पूजा पाल भाजपा के साथ हैं और इनकी ही वजह से तीनों सीट भाजपा जीतेगी। डिप्टी सीएम ने यह बयान देकर राजनीतिक मठाधीशों के बीच नई बहस छेड़ दी है। पूजा पाल को इतना बड़ा श्रेय देकर डिप्टी सीएम ने कई निशाना साधा है। एक तो पूजा पाल को इतनी अहमियत देकर उनका कद बड़ा कर द...