श्रावस्ती, अगस्त 27 -- गिरंट बाजार। संवाददाता विकास क्षेत्र जमुनहा के थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में बुधवार को श्रीराम जानकी मंदिर जयपत्तपुरवा पर मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया गया। थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट महिमा नाथ उपाध्याय व अन्य लोगों ने पूजा पाठ के बाद कलश स्थापित किया। थाने के चालक राधेश्याम सिंह एवं मंदिर के पुजारी संत बाबा भंडारी दास के नेतृत्व में पंडित हिमांशु मिश्रा शास्त्री ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना व हवन-पूजन करवाया। इसके बाद यजमान के रूप में गिरंट थाना अध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय के साथ उनकी पत्नी ने भगवान श्री राम जानकी मंदिर पर शिखर रखा। मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान दीवान गुरू प्रकाश सिंह, सिपाही ललित यादव, अभय सिंह, देवेन्द्र मौर्या, संतोष शर्...