हापुड़, जनवरी 30 -- गंगा नगरी निवासी एक व्यक्ति ने पूजा पाठ करने पर तीन लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरव चर्तुवेदी ने बताया कि वह गंगा किनारे पूजा पाठ कराने का काम करता है। इसी क्रम में दो दिन पूर्व वह गंगा किनारे पर पूजा पाठ करा रहा था। तभी गंगा नगरी तीन लोग वहा आए और उससे पूजा पाठ कराने पर रंगदारी मांगने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने पूजा पाठ करने और करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने धमकी से भयभीत होकर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.