पूजा-पाठ और मंत्रों से सिद्ध 'लकी लॉकेट' ने किया कंगाल, अब ज्वेलर को चुकाने होंगे 10 लाख रुपये
विशाखापत्तनम, जुलाई 16 -- क्या कोई 'लकी स्टोन' यानी भाग्यशाली रत्न आपकी किस्मत चमकाने की बजाय आपको बदकिस्मती के दलदल में धकेल सकता है? आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सुख-समृद्धि और सफलता की उम्मीद में 1.16 लाख रुपये का 'लकी लॉकेट' खरीदा था, लेकिन इसे पहनते ही उसका व्यापार डूब गया और सेहत भी खराब हो गई। मामले में विशाखापत्तनम की उपभोक्ता विवाद निवारण समिति (कंज्यूमर फोरम) ने कड़ा रुख अपनाते हुए ज्वेलर को अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी माना है और उस पर 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।क्या है पूरा मामला? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 'अदृष्ट ज्वेल्स गोल्ड एंड लकी डायमंड्स' से 1.16 लाख रुपये का एक चांदी का लकी स्टोन लॉकेट खरीदा था। ज्वेलर का दावा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.