प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे कानपुर सेंट्रल और सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाएगा।गाड़ी संख्या 04131 कानपुर से प्रत्येक रविवार शाम 4:30 बजे रवाना होकर रात 8:20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और मंगलवार शाम 6:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह सेवा चार अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04132 प्रत्येक बुधवार सुबह 7:10 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और गुरुवार रात 11:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह सेवा सात अक्तूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन प्रयागराज के अलावा मानिकपुर, सतना, कटनी, मदन महल, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, रेणिगुंटा और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ होकर बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़...