कोडरमा, मार्च 28 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर माता दुर्गा स्वरूप की पूजा की गई। साथ ही घरों-मंदिरों में कन्याओं का पूजन किया गया। उन्हें दही, जलेबी तो कहीं हलवा, पूड़ी का भोग लगाया गया। स्टेशन काली मंदिर में 101 कन्याओं का पूजन किया गया। वहीं गायत्री शक्ति पीठ झंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर विशुनपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर में भी कन्या पूजन किया गया। इसके अलावा कई मंदिरों में हवन पूजन और सामूहिक कन्या पूजन हुआ। कैलाश आश्रम, बीबीपुर देवी मंदिर, सैलानी माता मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना कर मंगलकामना की। पूजा पाठ को लेकर सुबह से ही भक्तों में उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.