वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। माहेश्वरी कला संस्कृति का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पूजा चांडक, मंत्री राधिका डागा समेत अन्य पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली। इनमें कोषाध्यक्ष पूजा पटवारी, उपाध्यक्ष मोनिका कोठारी, प्रचार मंत्री जया राठी, उपमंत्री निशा कोठारी, सांस्कृतिक मंत्री आरती महेश्वरी एवं खुशबू जाखोटिया रहीं। मुख्य अतिथि मधु गवालदास तापडिया, विशिष्ट अतिथि गरिमा अग्रवाल थीं। समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कोठारी और प्रचारमंत्री गौरव राठी ने बताया कि इस वर्ष 10 सदस्यों की विदाई एवं 12 नए सदस्यों को जोड़ा गया। मौके पर खुशबू लड्डा, सविता राठी, श्रद्धा कोठारी, प्रीति, प्रियंका सारडा, लोकेंद्र करवा, योगेश भूराडिया, कैलाश चंद्र राठी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.