देवघर, मार्च 18 -- देवघर कार्यालय संवाददाता तीन दिवसीय राजकीय वैद्यनाथ महोत्सव, 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को केकेएन स्टेडियम में विभिन्न सांस्कृतिक व लोककला से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय प्रतिभा और राष्ट्रीय मंच के कलाकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिले के स्थानीय कलाकारों, संगीतकार, स्कूली बच्चों और स्वराभ्युदय संगीत गुरुकुल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियों से क्षेत्र की समृद्ध कला और संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल फेम पूजा चटर्जी की प्रस्तुति रही। अपनी आवाज से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी गायकी ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उपस्थित जनसमूह को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जोड़ा। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रतिभागी कलाकारों को स्मृति चिन्ह दिया। इस अवसर ...