लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ की पूजा गर्ग ने फिक्की लेडीज़ ऑर्गनाइज़ेशन (एफएलओ) की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वर्ष 2026-27 के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। जॉपलिंग रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। उनके नेतृत्व में संगठन भारत की औद्योगिक और आर्थिक विकास गाथा में महिलाओं के बड़े योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए पहल करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि एफएलओ को मजबूत करना और इसके प्रभाव को व्यापक स्तर पर बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि एफएलओकेवल एक नेटवर्क नहीं है, यह नेतृत्व, उद्यमिता, सहयोग और सार्थक प्रभाव पर आधारित एक सशक्त संस्था है। हमारी पहल स्थिरता, नवाचार, उद्यमिता, कौशल विकास और नेतृत्व पर आधारित रहे...