बागपत, मार्च 11 -- खेकड़ा। सांकरोद गांव के योगेंद्र ने बताया कि वह 28 फरवरी को गांव के कुटी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहा था। तभी गांव के चार युवक मंदिर में पहुंचे और उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने जान से मारने के लिए उस पर चाकू, लोहे के पंच और लात-घूसों से प्रहार किए। जमीन पर गिर जाने पर उन्होंने गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे मारने का प्रयास किया। जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने उनसे पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो उन्होंने उसे और उसके बच्चों को जान से मार देने की धमकी दी। बुधवार सुबह हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उसे लेकर कोतवाली पर पहुंचे। वहां उन्होंने घटना पर रोष जताया। उनका कहना था कि हमलावर दूसरे संप्रदाय के हैं। उन्होंने मंदिर में घुसकर शिव भक्त के साथ जो घटना की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कोतवाली प्रभारी प्रभा...