इटावा औरैया, जनवरी 29 -- इटावा। शहर के ईदगाह के पास गुरुवार दोपहर पूजा के लिए जलाए गए दीपक से एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मकान के अंदर परिवार के सदस्य मौजूद थे, जिससे हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद एक बुजुर्ग बाबा और उनके दो पौत्र गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण पूजा के दौरान जलाया दीपक बताया जा रहा है। दीपक के अचानक गिरने से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.