अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली के महाजनी टोला मोहल्ले में पूजा के दीपक से शुक्रवार को दिनदहाड़े आग लग गई। आगजनी में परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। कोई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि परिवार का दुख दर्द जानने नहीं पहुंचा।

घटना का विवरण कोतवाली के जय प्रकाश नारायण वार्ड स्थित महाजनी टोला स्थित धोबी गली में शुकवार की करीब 11 बजे विवेक गुप्ता के घर में पूजा के दौरान घर के मंदिर पर रखा दीपक अचानक नीचे गिर गया। जलता दीपक नीचे गिरने से आग लग गई और घर गृहस्थी का सामान आग की चपेट में आ गया। आगजनी में घर गृहस्थी का सारा सामान ही नहीं बिक्री के लिए रखे कपड़े भी जल गए। पीड़ित विवेक फेरी कर अपना और परिवार की जीविका चलाता था। बिक्री के लिए रखे कपड़े जलने से उसका धंधा भी खत्म हो गया।

सहायता की जानकारी आग लगने की जानकारी पर परिवार ने यूपी 1...