बेगुसराय, सितम्बर 29 -- बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन ने यात्रियों के सुविधा के लिए बरौनी होकर चार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 04 अक्टूबर से एक नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को पोत्तनूर से चलेगी। वापसी में बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल सात अक्टूबर से नौ नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को बरौनी से खुलेगी। आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 10 अक्टूबर से सात नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार चलेगी। वापसी में जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 11 अक्टूबर से आठ नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से खुलेगी। नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल एक अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रतिदिन को नई दिल्ली खुलेगी। यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र व पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन वापसी म...